नई दिल्ली – अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. जानते हैं आज यानी 30 सितंबर को आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा.नई दिल्ली-मॉनसून की वापसी के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे इलाकों में पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं महाराष्ट्र और गोवा जैसे तटीय क्षेत्रों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है.
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. जानते हैं आज यानी 30 सितंबर को आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा.
IMD की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, खंभात की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. इसके प्रभाव से 30 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा गुजरात के अन्य क्षेत्रों में भी 30 सितंबर को भारी बारिश के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है.
dharmpath.com dharmpath