नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा

शारदीय नवरात्रि का हर दिन बहुत खास होता है और प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है. नवरात्रि की अष्टमी तिथि मां महागौरी को समर्पित है और इसे दुर्गाष्टमी भी कहते हैं. इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है और कन्याओं को भोजन कराने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है. दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी का पूजन करते समय आरती व मंत्रों का जाप करना फलदायी माना गया है. बता दें कि पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493