उत्तराखंड हिमाचल और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-देश के ज्यादातर हिस्सों में रात के वक्त हल्की ठंडक रहने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, 23 और 24 अक्तूबर को दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज से अत्यधिक भारी बारिश देखने को मिल सकती है. यह स्थिति अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी भाग और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बने दो अलग-अलग निम्न दबाव क्षेत्रों के कारण उत्पन्न हो रही है. इन सिस्टम्स के प्रभाव से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार वर्षा के आसार हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है. वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने ग्रैप-2 चरण लागू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्तूबर तक दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. इन दिनों अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493