वेनेजुएला-वेनेजुएला के पश्चिमी राज्य ताचीरा की राजधानी सैन क्रिस्टोबाल में बुधवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। परामिलो एयरपोर्ट पर पाइपर पीए-31टी1 चेयेन मॉडल का एक छोटा निजी विमान उड़ान भरते समय क्रैश होकर आग का गोला बन गया। इस हादसे में पायलट और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह विमान सोमवार सुबह सैन क्रिस्टोबाल एयरफील्ड से टेक-ऑफ कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान ने रनवे पर तेज रफ्तार से दौड़ना शुरू किया लेकिन अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और कुछ ही सेकंड में पूरा मलबा जलकर खाक हो गया। विमान हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। एविएशन फायरफाइटर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। राहत दलों ने जलते मलबे से दोनों शवों को बाहर निकाला।
प्रारंभिक जांच में एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि हादसे की वजह तकनीकी खराबी प्रतीत हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विमान के इंजन में गड़बड़ी के चलते वह पूरी तरह टेक-ऑफ नहीं कर पाया। हादसे के वक्त मौसम सामान्य था इसलिए यह संभावना कम है कि दुर्घटना किसी मानवीय गलती की वजह से हुई हो। वेनजुएला की नागरिक उड्डयन एजेंसी ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच दल ने विमान का ब्लैक बॉक्स और तकनीकी उपकरण जब्त कर लिए हैं। इसके जरिए हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath