चुनाव आयोग (EC) अगले हफ्ते देशभर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का पहला चरण शुरू कर सकता है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस चरण में 10 से 15 राज्यों को शामिल किया जाएगा. यह प्रक्रिया उन राज्यों से शुरू होगी जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य अगले साल चुनावों के लिए निर्धारित हैं और इन्हीं में SIR की शुरुआत की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग अगले हफ्ते के मध्य में पहले चरण की औपचारिक घोषणा कर सकता है.
जहां स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं या निकट भविष्य में होने वाले हैं, वहां यह प्रक्रिया फिलहाल नहीं की जाएगी ताकि चुनावी मशीनरी पर अतिरिक्त बोझ न पड़े. इन राज्यों में SIR बाद के चरणों में किया जाएगा.
dharmpath.com dharmpath