नयी दिल्ली-राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक छठ पूजा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई इलाकों में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है. पुलिस ने रविवार को एक यातायात परामर्श (Traffic Advisory) जारी कर लोगों से अपील की है कि वे सोमवार दोपहर से मंगलवार सुबह तक छठ घाटों के आसपास जाने से बचें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें.
दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक भीड़ की संभावना है. पुराने लोहा पुल के पास गांधी नगर छठ पूजन समिति नाव घाट, पूर्वांचल नव निर्माण संगत घाट और गीता कॉलोनी के पास सत्यमेव जयते घाट पर करीब 45-45 हजार श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है.
dharmpath.com dharmpath