CM मोहन यादव ने की ओंकारेश्वर अभयारण्य बनाने की घोषणा

भोपाल- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राज्य स्थापना दिवस पर भोपाल में आयोजित ‘अभ्युदय कार्यक्रम’ के दौरान ओंकारेश्वर अभयारण्य के गठन की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह अभयारण्य खंडवा और देवास जिलों के वन क्षेत्रों को मिलाकर बनाया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 611 वर्ग किलोमीटर होगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि डूब क्षेत्र को इस अभयारण्य की सीमा से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के संरक्षण को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि असम से जंगली भैंसे और गेंडे मंगाने की तैयारी की जा रही है ताकि प्रदेश की जैव विविधता को और समृद्ध किया जा सके।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 30 अक्टूबर को खंडवा के नर्मदानगर दौरे के दौरान ही इस घोषणा के संकेत दिए थे। उस समय उन्होंने नर्मदा नदी में छह मगरमच्छों को छोड़ा था और कहा था कि “मां नर्मदा की गोद में वन्यजीवों की सुरक्षा हमारा संकल्प है।” ओंकारेश्वर वन्यप्राणी अभयारण्य का प्रस्ताव कई वर्षों से शासन स्तर पर लंबित था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493