किशनगंज में गरजे राहुल गांधी-हाइड्रोजन बम पर बंद है EC और मोदी की बोलती

किशनगंज-लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को किशनगंज में महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने मोदी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर के सरकार बना चुके हैं। बिहार में भी ये यही करने वाले हैं।

राहुल गांधी ने उपस्थित जनसैलाब से पूछा कि आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने इन लोगों को बोलती बंद दी है। मैंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी जी ने एक बार भी कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहा है, मैं वोट चोरी नहीं कर रहा हूं। ज्ञानेश कुमार ने बोला। ये बोल नहीं सकते हैं। क्यों कि हमने जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल सही हैं। बीजेपी के नेता 2-2 राज्यों में वोट कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते हैं वोट चोरी कर के चुनाव जीतते हैं।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493