मोकामा- अनंत सिंह के जीतने की संभावनाएं कम

मोकामा-बिहार की मोकामा सीट काफी चर्चा में रही है क्योंकि यहां दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी और आरोप जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह पर लगे थे. अब न्यूज पिंच के एक सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि मोकामा सीट पर अनंत सिंह हार सकते हैं.
न्यूज पिंच के सर्वे के मुताबिक मोकामा सीट पर बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनाव जीत सकती हैं. वीणा देवी राजद की उम्मीदवार हैं. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान ही दुलारचंद की हत्या हो गई थी. इसके बाद एफआईआर में अनंत सिंह का नाम आया और उनकी गिरफ्तारी हो गई.गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह के चुनाव प्रचार की कमान उकी पत्नी नीलम देवी ने संभाली थी.

बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए की सरकार बनने की संभावना व्यक्त की है. सिर्फ Journo Mirror के एग्जिट पोल में महागठबंधन को जीत मिलती दिख रही है. वहीं फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान इसके बिल्कुल उलट है. सट्टा बाजार महागठबंधन की सरकार बनने की संभावनाओं पर दांव लगा रहा है. हालांकि ये सारे सर्वे और एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं असली परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे जब मतगणना होगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493