गुवाहाटी-भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी के शनिवार से गुवाहाटी में खेला जा रहा है. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुआ है.
साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव हुआ है. सेनुरन मुथुसामी को कार्बिन बॉश की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है. शुभमन गिल की जगह नितीश रेड्डी और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया है.
शुभमन गिल नहीं खेलेंगे और उनकी जगह ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath