अयोध्या में 26 नवंबर तक कई रास्ते बंद, भारी वाहनों की नो एंट्री

लख़नऊ-उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में 25 नवंबर को होने वाले राम जन्मभूमि मंदिर के ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना के चलते शहर में भारी भीड़ की उम्मीद है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन किया है.

इसके तहत अयोध्या पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर 23 नवंबर रात 11 बजे से 26 नवंबर रात 8 बजे तक भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. हल्के वाहन जैसे कार और जीप पर भी आवश्यकतानुसार अस्थायी डायवर्जन लागू किया जा सकता है. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को इस नियम से छूट दी गई है. यह प्रतिबंध बस्ती-अयोध्या फोरलेन, लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या हाईवे, सीतापुर-अयोध्या मार्ग सहित कई राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर लागू होगा.

गोरखपुर और लखनऊ से अयोध्या आने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मार्ग से डायवर्ट किया गया है. वहीं गोंडा और बहराइच से आने वाले वाहनों को मनकापुर और अन्य बाहरी मार्गों के माध्यम से भेजा जा रहा है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493