विदिशा:नायब तहसीलदार की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

विदिशा-मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नायब तहसीलदार कविता कंडेला की संदिग्ध मौत ने प्रशासनिक तंत्र को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार सुबह अपने सरकारी आवास की तीसरी मंजिल से गिर गईं थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या कोई हादसा।

घटना सांची रोड स्थित राजस्व परिसर की है जहां कविता अपने सरकारी फ्लैट में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, सुबह वे अपनी छत पर थीं और कुछ ही देर बाद नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज़ सुनकर तुरंत आस पास के लोग इकट्ठा हुए और एंबुलेंस बुलवाई गई लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी सांसें थम चुकी थीं। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत जैन के मुताबिक, उन्हें गंभीर चोटें आई थी जिसकी वजह से उपचार शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल और घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने एहतियातन पूरे राजस्व परिसर को सील कर दिया है ताकि जांच के दौरान किसी सबूत में छेड़छाड़ न हो। फॉरेंसिक टीम ने छत के किनारों, सीढ़ियों और आसपास के हिस्सों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। मौके से मिले संभावित निशानों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493