संसद में SIR पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा, सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली- संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। सोमवार को विपक्षी दल दोनों सदनों में एसआईआर पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 बजे के लिए, फिर 2 बजे के लिए और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में नए सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया और उनके अभिवादन में स्पीच दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति का अभिवादन किया। खड़गे ने इस दौरान पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर सवाल उठाया।

खड़गे ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि सदन को पूर्व सभापति को फेयरवेल देने का मौका नहीं मिला। खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पलटवार किया। नड्डा ने कहा कि आपको बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र की हार ने काफी तकलीफ पहुंचाई है। आपको अपनी तकलीफ डॉक्टर को बताना चाहिए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493