भोपाल-मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में कौशल विकास और रोजगार से जुड़ा सवाल गूंजा। जबलपुर से भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय ने तकनीकी शिक्षा ,कौशल विकास एवं रोजगार,खेल एवं युवा कल्याण से जुड़ा मामला उठाया।विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय अपने सवाल में पूछा कि प्रदेश युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजन हेतु शासन के द्वारा प्रोत्साहन एवं उसके आगामी क्रियान्वयन की क्या योजना है?
साथ ही उन्होंने कहा कि महाकौशल के केंद्र बिंदु जबलपुर में युवाओं के लिए इसके प्रशिक्षण के लिए और संख्या बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया डॉ पाण्डेय ने कहा कि युवाओं का सरकार के प्रति बहुत ही सकारात्मक रुझान है।
उन्होंने कहा कि महाकौशल का केंद्र होने के कारण भी आस पास के भी युवाओं का जुड़ाव सदैव रहता है इसलिए आगामी समय में प्रशिक्षण हेतु युवाओं की संख्या को बढ़ाए जाने की महत्ती आवश्यकता है।
सवाल के जवाब में कौशल विकास मंत्री गौतम टेंटवाल टेटवाल ने कहा कि जबलपुर क्षेत्र के युवाओं का विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा एवं विधायक द्वारा प्रशिक्षण के लिए संख्या बढ़ाने पर विशेष रूप से आगामी समय में कार्य किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार हेतु अवसर मिले, केंद्र एवं राज्य सरकारों के माध्यम से जबलपुर में अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हों इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष में और बेहतर रूप से कार्य किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath