जेसिका सिम्पसन दोबारा रखेंगी गायन में कदम

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजायनर बनी जेसिका सिम्पसन ने लंबे वक्त से कोई एलबम रिलीज नहीं किया है और वह गायन के क्षेत्र में दोबारा वापसी को लेकर उत्सुक हैं।

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजायनर बनी जेसिका सिम्पसन ने लंबे वक्त से कोई एलबम रिलीज नहीं किया है और वह गायन के क्षेत्र में दोबारा वापसी को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने अपने परिवार को बढ़ाने और फैशन व्यवसाय पर ध्यान देने के लिए गायन करियर को कुछ समय का विराम दिया था। उनके दो बच्चे मैक्स और एस हैं।

वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, “इस साल नया एलबम रिलीज करने की योजना है और इसके बाद संगीत यात्रा शुरू होगी। जेसिका को गायन प्रस्तुति की काफी कमी खल रही है। वह बहुत उत्साहित हैं।”

एक सूत्र ने बताया, “जेसिका वह सबकुछ गा सकती हैं, जो उन्हें खुश करता है और वास्तव में जो वह करना चाहती हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493