भोपाल को मिली मेट्रो रेल सेवा की सौगात

भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासियों को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर मेट्रो रेल को रवाना किया। उसके बाद उन्होंने मेट्रो रेल की सवारी भी की।

राजधानी भोपाल और व्यापारिक नगरी इंदौर दो ऐसे महानगर हैं, जहां के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए मेट्रो रेल सेवा को तेज गति दी गई। भोपाल में तो केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री खट्टर ने मेट्रो रेल सेवा की शनिवार को विधिवत शुरुआत कर दी।

उसके बाद केंद्रीय मंत्री खट्टर और मुख्यमंत्री यादव ने मेट्रो रेल की सवारी की। उनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री भी शामिल रहे। भोपाल मेट्रो 30.8 किलोमीटर लंबी परियोजना भोपाल के शहरी क्षेत्र को आसान, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगी।

परियोजना में दो कॉरीडोर लाइन और एक डिपो है। भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन 16.74 किलोमीटर और ब्लू लाइन 14.16 किलोमीटर की है। यह परियोजना शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए यातायात के दबाव को कम करेगी और नागरिकों के जीवन स्तर को उन्नत बनाएगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493