नेपाल में फिर भड़की हिंसा

नेपाल-नेपाल में एक बार फिर से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गई है। जिसके चलते भारत की सीमा से लगे नेपाल के इलाकों में गंभीर सुरक्षा चुनौती पैदा कर दी है। परसा जिले के बीरगंज में हालात बिगड़ने के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। जबकि एहतियातन भारत ने सीमा पूरी तरह सील कर दी है। आपात सेवाओं को छोड़कर सीमा पार आम आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

तनाव की शुरुआत तब हुई जब धनुषा जिले की कमला नगरपालिका में हैदर अंसारी और अमानत अंसारी द्वारा सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक अपमान वाला वीडियो पोस्ट किए जाने का आरोप लगा। वीडियो के वायरल होते ही धनुषा और परसा जिले में इसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन इसके बाद कमला के सखुवा मारन इलाके की एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इसकी वजह से माहौल और भड़क गया और लोग सड़कों पर उतर आए।

देखते ही देखते बीरगंज में प्रदर्शन तेजी से हिंसक हो गया। हिंदू संगठनों ने देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का आरोप लगाया है। हालात काबू से बाहर होता देख प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और स्थानीय पुलिस थाने में तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लगभग आधा दर्जन आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद परसा जिला प्रशासन ने बीरगंज शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया और सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493