जनवरी 2026 महीने का एक तिहाई हिस्सा बीतने वाला है. उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में ठंड सबसे अधिक है दिन का तापमान 10-20°C तक है, जबकि रात में 0-10°C या इससे कम है, साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी आम है और कोहरा घना रहता है. दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में मौसम गर्म है, तापमान दिन में 25-32°C और रात में 15-20°C के आसपास, धूप भरपूर और बारिश न के बराबर है. पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, पूर्वोत्तर राज्य में ठंड मध्यम से कड़ाके की है, तापमान 15-25°C, कभी-कभी कोहरा और हल्की ठंड है. पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में मौसम गर्म और सूखा है, दिन में तापमान 25-30°C तक है.
मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी हैं. ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है. रेल गाड़ियां देरी से चल रही हैं, वहीं कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रहेगा और कोहरा जनजीवन को प्रभावित करेगा. उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर है.
जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी तक जम्मू और कश्मीर में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होने की संभावना नहीं है.
dharmpath.com dharmpath