गोल्फ : लाहिड़ी ने जीता मलेशियन ओपन

कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए रविवार को 30 लाख डॉलर इनामी राशि का मलेशियन ओपन खिताब अपने नाम किया। लाहिड़ी ने आस्ट्रिया के बन्र्ड वीसबर्गर को एक स्ट्रोक से पीछे छोड़ा।

तीसरे दिन पांच स्ट्रोक से पीछे चल रहे 27 वर्षीय लाहिड़ी ने कुआलालंपुर गोल्फ एंड कंट्री क्लब के वेस्ट कोर्स में हुए इस टूर्नामेंट में फोर-अंडर-पार 68 का स्कोर करते हुए 500,000 डॉलर का चेक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493