अयोध्या-भगवान राम की नगरी अयोध्या में नॉनवेज बेचने पर सरकार ने पाबंदी लगा दी है. प्रशासन के आदेश के अनुसार अब राम मंदिर और पंचकोशी मार्ग के आस पास मांसाहारी खाने के ब्रिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है. इतना ही नहीं इसकी ऑनलाइन डिलीवरी पर भी पूरी तरह से बैन कर दिया है. इसको लेकर प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है की नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी. ये आदेश पर्यटकों को नॉनवेज परसोने की शिकायतों के बाद लिया गया है.सरकार ने ये आदेश धार्मिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए किया गया है. इसके बाद इन इलाकों में नॉनवेज की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. सरकार ने अपने आदेश में बताया है की ये फैसला होटल, ढाबे और दुकानों के साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स पर के लिए भी लिया गया है. ऐसे में नानवेज खाने की ना तो ऑर्डर लिया जाएगा और ना ही डिलीवरी होगी.
हाल ही में स्थानीय प्रशासन को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी की यात्रियों को होटलों, गेस्ट हाउसों और होन स्टे में ऑनलाइन फूड डिलीवरी के जरिए नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था. ऐसे में धार्मिक मर्यादाओं को देखते हुए सरकार ने अब इसपर रोक लगा दिया है.
सरकार के आदेश के अनुसार, अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के अंदर मौजूद सभी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, दुकानें, गेस्ट हाउस और होम-स्टे में नॉनवेज भोजन पकाने, बेचने या परोसने बैन लगा दिया है. साथ ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों को भी चेतावनी दी है कि वे इन क्षेत्रों में नॉनवेज सामग्री की डिलीवरी न करें. इसके साथ ही प्रशासन ने इसकी जानकारी होटल संचालकों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को भी दे दी है. नियमों का पालन ना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन इस आदेश की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. ऐसे में लापरवाही करने पर दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी. अयोध्या का पंचकोशी परिक्रमा मार्ग की लंबाई 15 किलोमीटर है. इस मार्ग में कई धार्मिक स्थल आते हैं. इसमें कपिलधारा, राम-रेशम, शिवपुर, कण-कण (कणक-कणेश्वर), और बाहु-कण (बाहुक) शामिल है.
dharmpath.com dharmpath