जम्मू-कश्मीर:पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

श्रीनगर- जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारियों को टेरर लिंक के नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। LG मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ये कार्रवाई की। आरोपी कर्मचारियों पर लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम करने के आरोप लगे हैं।

अधिकारियों के अनुसार ये सभी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे थे। 2021 से अभी तक सरकार ने 85 कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई की है।
निकाले गए कर्मचारियों में एक शिक्षक, एक लैब टेक्नीशियन, एक ड्राइवर, असिस्टेंट लाइनमैन और वन विभाग का एक फील्ड वर्कर शामिल है। पांचों को संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (c) के तहत नौकरी से निकाला गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493