भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में 8 विकेट से रौंदा

गुवाहाटी- गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में रविवार को खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के  साथ टीम इंडिया ने सिर्फ सीरीज में 3-0 से कब्जा जमा लिया है। साथ ही भारत ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी कायम कर लिया है। 154 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 10 ओवर में हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। भारत की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

भारत की जीत के हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया।

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने भारत की ओर से दूसरी सबसे तेज टी-20 फिफ्टी लगाई। अभिषेक ने इस मुकाबले में 14 गेंदों में अपना आदर्शतक पूरा किया। इससे पहले साल 2007 में युवराज सिंह ने 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। इसके अलावा अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी-20 फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था जिन्होंने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। हालांकि, भारतीय पारी की शुरुआत में संजू सैमसन बिना खाता खोले आउट हो गए थे। जबकि, ईशान किशन ने 28 रन बनाए। इसके बावजूद लक्ष्य छोटा होने के कारण टीम इंडिया पर कोई दबाव नहीं आया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493