भोपाल-आज यानी 27 जनवरी को सरकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) जैसे सभी सरकारी बैंकों में कैश डिपॉजिट और चेक क्लियरेंस जैसे काम नहीं हो पाए,दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियन बैंक (UFBU) ने देश में हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन की मांग है कि हफ्ते में पांच दिन काम यानी 5 डे वर्किंग रूल फौरन लागू किया जाए। उनका कहना है कि सभी शनिवार को छुट्टी होनी चाहिए।
23 जनवरी को यूनियन ने डिमांड को लेकर चीफ लेबर कमिश्नर के साथ मीटिंग की थी, लेकिन मामला हल नहीं हो सका। इसके बाद यूनियन ने फैसला किया कि मंगलवार को हड़ताल करेंगे। UFBU पब्लिक सेक्टर बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की 9 यूनियन को लीड करता है।
बैंकों में पहले से ही 24, 25 और 26 जनवरी को चौथे शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी थी। आज की हड़ताल के कारण कुछ ब्रांच लगातार चौथे दिन भी बंद रह सकती हैं। इससे कस्टमर्स बैंक के काम नहीं कर पाए.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा उन बैंकों में शामिल हैं, जिनकी सर्विस ठप हुई.
dharmpath.com dharmpath