एचआईएल : लांसर्स को हराकर मुंबई ने दर्ज की पहली जीत

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग के तीसरे संस्करण में रविवार को महिंद्र हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कलिंगा लांसर्स को 2-1 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद दूसरे क्वार्टर और मैच के 18वें मिनट में आस्ट्रेलिया के जेरेमी हेवार्ड ने गोल कर मुंबई को पहली बढ़त दिलाई। तीसरे क्वार्टर और मैच के 42वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर मुंबई को 2-0 से आगे कर दिया।

कुछ ही सेकेंड बाद हालांकि लांसर्स की ओर से मोहम्मद आमिर खान ने गोल कर मुंबई की बढ़त कम कर दी। चौथे क्वार्टर में लांसर्स के खिलाड़ियों ने बराबरी के कई प्रयास किए लेकिन वह मुंबई की रक्षा पंक्ति नहीं भेद सके।

इस जीत के साथ मुंबई के छह मैचों में अब 12 अंक हो गए हैं और वह पांचवें पायदान पर है। लांसर्स सात मैचों में नौ अंक है और पायदान में सबसे नीचे सातवें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493