सिंगरौली:जादू-टोने के शक में युवक ने की दो की निर्मम हत्या

सिंगरौली– मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अंधविश्वास का एक भयावह उदाहरण सामने आया है। जादू टोने के संदेह में एक युवक ने महिला और बुजुर्ग पुरुष की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने बेहद ही क्रूर तरीके से दोनों के सिर धड़ से अलग कर दिए। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों पर भी उसने जानलेवा हमला किया। इन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।यह सनसनीखेज घटना जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम अतरवां के बैरिहवा टोला में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छत्रपति सिंह (21 वर्ष) ने पड़ोस में रहने वाले कमल नारायण सिंह (65 वर्ष) और फूलकली सिंह (50 वर्ष) को पूजा पाठ के बहाने बुलाया था। गुरुवार सुबह लगभग चार से पांच बजे के बीच उसने अचानक कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों के सर धर से अलग कर दिए।

इस दौरान शोर सुनकर बचाने पहुंचे रामसुजान सिंह, रामभजन सिंह और सुमित्रा सिंह पर भी आरोपी ने ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493