शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1048 अंक टूटा

मुंबई-भारतीय शेयर बाजारों में आज 13 फरवरी को खुलते ही लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 1,000 अंकों से भी अधिक का गोता लगाया। वहीं निफ्टी लुढ़ककर 25,500 के भी नीचे चला गया। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। माना जा रहा है कि आईटी कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली और ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों ने निवेशकों के मनोबल पर असर डाला है। इसके चलते बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। हालत ये रही की बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1.5% तक टूट गए।

दरअसल, अमेरिका में AI से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग डर रहे हैं कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विसेज के बिजनेस को प्रभावित कर सकती हैं। इस वजह से अमेरिका में AI स्टॉक्स में बिकवाली दिखी। अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारत के IT सेक्टर पर भी है, क्योंकि ये कंपनियां US क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा कमाती हैं। आईटी शेयरों के गिरने से पूरा बाजार दबाव में हे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493