जबलपुर में प्रसाद की मिठाई खाने से हुई फूड पॉइजनिंग

जबलपुर- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन के दौरान चढ़ाए गए प्रसाद की मिठाई खाने के बाद 19 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार पड़ने वालों में 6 बच्चे और 11 महिलाएं शामिल हैं। सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है। जबकि, इंद्रपाल पटेल नामक एक मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे नागपुर के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने भेड़ाघाट चौराहे पर स्थित राजस्थान स्वीट्स नामक दुकान से करीब 4 किलो मिठाई खरीदी थी। यह मिठाई भेड़ाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर (हथियागढ़) में पूजा के बाद प्रसाद के रूप में वितरित की गई। प्रसाद खाने के कुछ घंटों के भीतर ही लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें शुरू हो गई। जब एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन घबराकर सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश मरीजों की हालत फिलहाल नियंत्रण में है और उनका इलाज जारी है। हालांकि, इंद्रपाल पटेल नाम के व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। मरीज को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती लक्षण फूड पॉइजनिंग की ओर संकेत करते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493