नई दिल्ली – एक साल पहले की तुलना में जनवरी में भारत का रूस से होने वाला माल यानी वस्तुओं का आयात (Merchandise Imports) 40 फीसदी तक गिर गया है. सोमवार को जारी लेटेस्ट डेटा में ये बात सामने आई है. जनवरी में रूस से भारत का वस्तु आयात 40.48 प्रतिशत घटकर 2.86 अरब डॉलर रह गया, जो जनवरी 2025 में यह 4.81 अरब डॉलर था.एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आयत में क्रूड ऑयल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. भारतीय रिफाइनरियों की ओर से रूसी क्रूड की खरीद में भारी कटौती की गई है. रूस से भारत के कुल माल आयात में पेट्रोलियम क्रूड की हिस्सेदारी 80 फीसदी तक होती है.
जनवरी में रूसी क्रूड ऑयल का आयात लगभग 2.3 अरब डॉलर था. ये आंकड़ा इससे भी कम हो सकता है. आने वाले महीनों में रूस से आयात में और गिरावट आने की उम्मीद है, जब इंडियन रिफाइनर रशियन ऑयल के मुकाबले सस्ता वेनेजुएला क्रूड ऑयल खरीदने लगेंगे.सरकार ने इस हफ्ते सोमवार को जनवरी 2026 के लिए ट्रेड डेटा जारी किया, लेकिन अभी प्रोडक्ट लाइन और देशों के हिसाब से डेटा जारी करना बाकी है.
dharmpath.com dharmpath