इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली-भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार 10 मार्च 2026 को नियामकीय फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी। एल्बर्स के पद छोड़ने के बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को अंतरिम रूप से एयरलाइन के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे तब तक कंपनी के कामकाज की निगरानी करेंगे जब तक नया स्थायी CEO नियुक्त नहीं कर दिया जाता है।

इंडिगो की ओर से जारी फाइलिंग में बताया गया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 मार्च को हुई बैठक में पीटर एल्बर्स के इस्तीफे पर संज्ञान लिया। कंपनी ने कहा कि एल्बर्स को 10 मार्च को कारोबार बंद होने के बाद से पद से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद राहुल भाटिया अंतरिम तौर पर कंपनी के प्रबंधन और दैनिक संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एल्बर्स ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने राहुल भाटिया को लिखे पत्र में कहा कि इंडिगो के CEO के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनका नोटिस पीरियड माफ कर दिया जाए ताकि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ सकें। एल्बर्स ने अपने संदेश में कहा कि इंडिगो परिवार का हिस्सा बनना और कंपनी की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493