Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है इसका अंदाजा आप आंकड़ें देखकर लगा सकते हैं. महज़ 11 दिनों में ही इसने अपने पहले पार्ट की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. अब ये दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर आगे बढ़ रही है.जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज़ बढ़ता ही जा रहा है. धुरंधर का पहला पार्ट जो 5 दिसंबर को रिलीज़ हुआ था, उसने कुल 1307.35 की कमाई की थी, वहीं इसके दूसरे पार्ट का क्रेज़ देखते इसकी कमाई में बेतहाशा इजाफा होने की उम्मीद है. जानते हैं इसकी कमाई की डिटेल.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1435.41 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, वहीं भारत की बात करें तो इसने 1077. 41 ग्रॉस की कमाई की है.
ओवरसीज में इसने 358 करोड़ कमाए हैं. वर्ल्डवाइज 15 सौ करोड़ी बनने के लिए ये फिल्म बस कुछ ही कदम दूर है, यही रफ्तार रही तो न जाने ये कितनी ही सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी, कह नहीं सकते.