वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा,वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा

सक्ती-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक भीषण विस्फोट हुआ। पावर प्लांट के बॉयलर में हुए विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में लगभग 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। जबकि, हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था तभी अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ। शुरुआती जांच में ट्यूब फटने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के पीछे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट के बाद मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करीब 15 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है। जबकि, 11 मजदूरों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है और उन्हें बड़े मेडिकल सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481