विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली-इंग्लैंड और वेल्स में आगामी 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। जबकि, स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

शनिवार को घोषित टीम में हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कोर ग्रुप को बरकरार रखा गया है। टी20 विश्व कप की टीम में वर्ल्ड कप टीम के 11 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभा और अनुभव के संतुलन पर जोर दिया है। पंजाब की नंदिनी शर्मा को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप टीम में मौका मिला है। जबकि, अमनजोत कौर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इसके अलावा प्रतीका रावल, हरलीन देओल और स्नेह राणा जैसे नाम भी इस बार चयन से चूक गए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481