पश्चिम बंगाल में भाजपा 155 सीट पर आगे, 115 सीट पर टीएमसी को बढ़त

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Results LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर 4 मई, यानी सोमवार को चुनाव परिणाम आएंगे. दक्षिणी परगना जिले की फालता सीट पर गड़बड़ियों की शिकायत के बाद इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा और इसके परिणाम 24 मई को घोषित होंगे.

पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में लोगों के वोट कटे हैं. दावा है कि उसमें भी बड़ी संख्या अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम मतदाताओं की है. यह वोट सेंट्रल बंगाल, मुर्शिदाबाद, मालदा और इनके आस-पास के इलाकों में ज्यादा कटे हैं.

पश्चिम बंगाल में ये मतगणना तय करेगी कि ममता बनर्जी राज्य में चौथी बार सरकार बनाएंगी या राज्य में पहली बार भाजपा को सत्ता नसीब होगी. भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों, टीएमसी वर्करों की हिंसा और राज्य के पिछड़ेपन को मुख्य मुद्दा बनाकर काफी ताकत लगाई है. तो ममता बनर्जी ने भी चुनाव प्रचार और वादों में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

पीपल्स पल्स को छोड़कर ज्यादा एग्जिट पोल एजेंसियों जैसे, चाणक्य, मैटराइज, पी-मार्क और जेवीसी ने भाजपा की जीत की संभावना व्यक्त की है. एजेसियों का अनुमान है कि भाजपा 150 सीटों के आंकड़े को पार कर सकती है. कांग्रेस के खाते में शून्य या फिर एक से तीन सीटों का ही अनुमान है. अन्य के खाते में शून्य से 10 सीटें जा सकती हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481