भोपाल में फेक करेंसी नेटवर्क का भंडाफोड़

भोपाल- राजधानी भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद किए हैं। जब्त नोटों की कुल कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताता था। पुलिस को उसके पास से एक आईफोन, पेन ड्राइव और विदेशी सीरीज (+44) वाला मोबाइल नंबर भी मिला है। मामले में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई बुधवार दोपहर सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास की गई। कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला को सूचना मिली थी कि एक युवक कम कीमत में नकली नोट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पश्चिम बंगाल निवासी सैफुल इस्लाम (27) बताया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी साल 2024 से नकली नोटों के कारोबार में सक्रिय था। वह इससे पहले भी दो बार भोपाल आकर फर्जी करेंसी बाजार में चला चुका है। मई 2025 से वह शहर की गुलमोहर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था और इसी दौरान उसने शादी भी की थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493