पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता-पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता स्थित राजभवन में राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल चीफ ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी को पहले ही मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था. शुक्रवार शाम तक इस पर मुहर भी लग गई.

भावी मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री शाह के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करूंगा, पार्टी संगठन और जनता दोनों को साथ लेकर चलूंगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493