भोपाल:90 डिग्री ब्रिज मामले में निलंबित 7 इंजीनियर फिर हुए बहाल

भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री ब्रिज विवाद में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। करीब 11 महीने पहले निलंबित किए गए दो तत्कालीन प्रभारी चीफ इंजीनियर समेत सात इंजीनियरों की बहाली को मंजूरी दे दी गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के प्रस्ताव पर विभागीय मंत्री राकेश सिंह ने इस फैसले को स्वीकृति दी। सभी अधिकारियों को फिलहाल प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया जाएगा। हालांकि, कुछ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी।

यह कार्रवाई 23 जून 2025 को हुई निलंबन प्रक्रिया के लगभग 11 महीने बाद की गई है। जिन अधिकारियों को बहाल किया गया है उनमें प्रभारी मुख्य अभियंता जीपी वर्मा और संजय खांडे, प्रभारी कार्यपालन यंत्री शबाना रज्जाक, सहायक यंत्री शानुल सक्सेना, उपयंत्री उमाशंकर मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी रवि शुक्ला के अलावा सेवानिवृत्त अधिकारी जावेद शकील और एमपी सिंह के नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ब्रिज डिवीजन से जुड़े जीपी वर्मा, रवि शुक्ला और उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ जांच आगे भी जारी रहेगी। इन अधिकारियों पर निर्माण कार्य में लापरवाही और तकनीकी त्रुटियों के आरोप हैं। वहीं, डिजाइन विंग से जुड़े संजय खांडे, शबाना रज्जाक और शानुल सक्सेना को बिना विभागीय जांच के बहाल किया गया है। विभाग का कहना है कि इन अधिकारियों ने आरोप पत्र के जवाब में डिजाइन संबंधी गलती से इनकार किया था और तकनीकी परीक्षण में उनके पक्ष को आधार माना गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493