रांची-महेन्द्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए सालों बीत गए, लेकिन कैप्टन कूल का सिक्का आज भी मार्केट में उतना ही मजबूत है. एमएस धोनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिहार और झारखंड दोनों राज्यों को मिलाकर व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा इनकम टैक्स चुकाया है.
आयकर विभाग (बिहार-झारखंड) के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर डॉ. डी. सुधाकर राव ने रांची में इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि झारखंड से कुल 12,000 करोड़ का टैक्स कलेक्शन हुआ, जिसमें धोनी टॉप पर रहे.NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने इस साल करीब 38 करोड़ रुपये का आयकर जमा किया है.
38 करोड़ रुपये के टैक्स भुगतान, जिसमें सरचार्ज और सेस शामिल है, के आधार पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि धोनी की सालाना कमाई 95 करोड़ से 105 करोड़ रुपये के बीच रही होगी.
dharmpath.com dharmpath