शपथ ग्रहण के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय

चेन्नई-तमिलनाडु में आज तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) चीफ सी. जोसेफ़ विजय चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. विजय ने 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का समर्थन साबित करने वाला पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को शनिवार शाम को ही सौंप दिया था. माना जा रहा है कि नई सरकार में गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे अहम विभाग विजय अपने पास ही रख सकते हैं.

तमिलनाडु में मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में विजय के साथ नौ और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. विजय ने कांग्रेस, CPI, CPI-M, Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) और Indian Union Muslim League (IUML) का समर्थन हासिल कर लिया है. अब इस गठबंधन के विधायकों की संख्या 120 तक पहुंच गई है. यह बहुमत के आंकड़े 118 से ज्यादा है.

बता दें कि तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था. चुनाव में डीएमके, एआईएडीएमके, एनटीके और टीवीके के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. वोटों की गिनती 4 मई को हुई थी, जिसमें टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इसके बाद सरकार गठन को लेकर तेज राजनीतिक गतिविधियां शुरू हो गईं और टीवीके ने कई दलों व निर्दलीय विधायकों से समर्थन जुटाने के लिए बातचीत शुरू की. सबसे पहले कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया, जिसके बाद भाकपा और माकपा ने भी टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की थी. अब वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद टीवीके के पास बहुमत का आंकड़ा हो गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493