बगदाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को दो अलग-अलग बम विस्फोटों में 13 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कदमिया इलाके के अदान स्क्वायर में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जहां 12 लोगों की मौत हो गई और 42 घायल हो गए।
दूसरा हमला, हुसेनयाह इलाके में हुआ, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath