जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड अभ्यास मैच पूरा नहीं हो सका

लिंकोल (न्यूजीलैंड), 9 फरवरी (आईएएनएस)। बेर्ट शटक्लिफ ओवल मैदान पर सोमवार को न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच खेले गए आईसीसी विश्व कप 2015 अभ्यास मैच का परिणाम नहीं निकल सका। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो सका।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मार्टिन गुपटिल (100) के शानदार शतक की बदौलत 30.1 ओवरों में सात विकेट पर 157 रन बना लिए थे। इसी दौरान आई बारिश ने खेल को पूरी तरह धो दिया।

गुपटिल ने 86 गेंदों का सामना कर 13 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा और कोई कीवी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। जिम्बाब्वे की ओर से तिनाशे पानयानगारा और एल्टन चिगुम्बुरा ने दो-दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493