कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्दारमैया के पद छोड़ने की लगभग पुष्टि हो चुकी है. माना जा रहा है कि राज्य के अगले सीएम डीके शिवकुमार होंगे.
बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत एक बार फिर चर्चा में है. राज्य में तीन साल पुरानी कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा आज हो सकती है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार, 28 मई को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है. माना जा रहा है कि राज्यपाल से मिलकर सिद्धारमैया अपना इस्तीफा सौंपेंगे और प्रदेश के सीएम की कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंप दी जाएगी. सिद्धारमैया ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों को नाश्ते पर भी बुलाया है. इसमें डी.के. शिवकुमार भी शामिल हैं.
dharmpath.com dharmpath