MP में बदला मौसम का मिजाज,आंधी-बारिश का दौर

भोपाल-मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार से शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इंदौर और उज्जैन संभाग समेत 16 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर और हरदा जिलों में मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित रह सकता है। इन क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का यह बदला हुआ रुख बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। जिससे गर्मी और लू का असर कम होगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493