अमेरिका और ईरान में फिर छिड़ी जंग

तेहरान-अमेरिका और ईरान के बीच संभावित परमाणु समझौते को लेकर बातचीत तेज हो गई है लेकिन इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने पश्चिम एशिया में तनाव और गहरा कर दिया है। एक ओर दोनों देशों के बीच डील को लेकर उम्मीद जताई जा रही है वहीं दूसरी ओर समुद्री क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई और तीखे बयानों ने हालात को जंग जैसे माहौल में बदल दिया है।

ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने परमाणु समझौते से जुड़ा एक MoU तेहरान को भेजा है। इसमें समझौते की शर्तें और प्रावधान शामिल हैं। ईरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। माना जा रहा था कि यदि समझौता होता है तो ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत मिल सकती है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संभावना को खारिज कर दिया है।

व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने स्पष्ट कहा कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम छोड़ भी देता है तब भी अमेरिका उस पर लगे प्रतिबंध नहीं हटाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान की कई संपत्तियां और धनराशि अमेरिका द्वारा ब्लॉक की गई हैं और वे फिलहाल ब्लॉक ही रहेंगी। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि ईरान सही व्यवहार करता है तो भविष्य में उसे अपनी संपत्तियों तक पहुंच दी जा सकती है।

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और अमेरिका इसकी निगरानी जारी रखेगा। उनके मुताबिक, कोई भी देश इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को नियंत्रित नहीं कर सकता। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान इस मार्ग पर दबदबा बनाना चाहता है लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने ओमान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सभी देशों को समान नियमों का पालन करना होगा।

इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव खुलकर सामने आ गया है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नेवी ने एक अमेरिकी टैंकर को स्ट्रेट पार करने से रोक दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जहाज अपना रडार सिस्टम बंद करके गुजरने की कोशिश कर रहा था। ईरानी नौसेना ने उसे चेतावनी दी और फायरिंग की जिसके बाद टैंकर को पीछे हटना पड़ा।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481