नई दिल्ली-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्र सरकार ने CBSE के चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटा दिया है। OSM में टेंडर की प्रक्रिया में बदलाव की वजह से CBSE की लगातार किरकिरी हो रही थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।
दरअसल, यह पूरा मामला सीबीएसई द्वारा आंसर शीट की चेकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) सेवाओं की खरीद से जुड़ा है। 13 मई को CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार पहली बार कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन (OSM सर्विस) पर चेक की गई थीं। रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों ने नंबरों को लेकर शिकायत की, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई।
ओएसएम का ट्रेंडर हैदराबाद स्थित कंपनी कोएंप्ट को दिया गया था। जिसे लेकर शूरू से इस डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली की खरीद प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों और पारदर्शिता की कमी को लेकर आरोप लग रहे थे। जब यह विवाद लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक इस पर सवाल उठने लगे तो मंगलवार को CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता दोनों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है।
सरकार ने न सिर्फ दोनों शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया है, बल्कि इस पूरे खरीद मामले की तह तक जाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का भी गठन कर दिया है। यह एकसदस्यीय कमेटी जांच करेगी कि ओएसएम सेवाओं के टेंडर और अलॉटमेंट में कहां और क्या खामियां थीं। इस समिति की अध्यक्षता क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष एस. राधा चौहान करेंगी। समिति की अध्यक्ष को आवश्यकतानुसार, अन्य कार्यालयों के अधिकारियों से सहायता प्राप्त करने का अधिकार होगा।
dharmpath.com dharmpath