कुवैत-इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। जबकि, कम से कम 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को भारी नुकसान पहुंचा और सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए हवाई यातायात भी रोक दिया गया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई अपनी विवादित फोन बातचीत को लेकर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है।
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में घायल हुए लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत 25 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। उन्होंने घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। भारतीय नागरिक की मौत के बाद कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
हमले से एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को काफी क्षति पहुंची। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कुछ समय के लिए एयरपोर्ट संचालन प्रभावित किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
dharmpath.com dharmpath