गुना में दूषित पानी का कहर, डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे हुए बीमार

गुना-मध्य प्रदेश के गुना शहर के बूढ़े बालाजी, पुरानी छावनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्रों में दूषित पेयजल की सप्लाई का गंभीर असर अब बच्चों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में इन इलाकों से डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती चिकित्सकीय जांच में कई बच्चों में पीलिया और हेपेटाइटिस ए जैसी बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं। मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती अधिकांश बच्चे बूढ़े बालाजी, पुरानी छावनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी हैं। परिजनों का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से उनके घरों में नलों के माध्यम से बदबूदार और गंदा पानी पहुंच रहा है। शुरुआत में बच्चों का इलाज निजी डॉक्टरों से कराया गया लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कई बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त, तेज पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493