नई दिल्ली– राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आएगा. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी, तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा. 9 जून को गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. 10 जून को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा. अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 11 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 12 जून को बारिश और तूफानी गतिविधियां और प्रभावी हो सकती हैं. इस दिन अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होने की संभावना है और यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 13 जून को भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
dharmpath.com dharmpath