भारत 12 मार्च को फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच खेलेगा भारत

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम रूस में 2018 में होने वाले फीफा विश्व कप के प्रीलिमिनेरी ज्वाइंट क्वालीफिकेशन राउंड-1 मैच 12 मार्च को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलेगी।

राउंड-1 के तहत घर और बाहर आधार पर मैच खेले जाएंगे। भारत पहले घर मे खेलेगा और फिर बाहर जाकर खेलेगा।

यह मैच भारत के नए मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन के लिए पहली परीक्षा होगी।

राउंड-1 के तहत बाहर का मैच 17 मार्च को होगा। भारत का सामना किस टीम के साथ होगा, इसका फैसला 10 फरवरी को होगा। इसी दिन ड्रॉ निकाले जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493