Shiv Sena UBT: बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था कि महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. पार्टी में टूट की खबरों के बीच, अब उद्धव ठाकरे ने ऐसा बयान दिया जिसने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व किसी पद का नहीं बल्कि भरोसे का सवाल होता है. उद्धव ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि अगर पार्टी को लगता है कि अब वह इस जिम्मेदारी के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं, तो वह अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए तैयार हैं.
dharmpath.com dharmpath