मोदी सरकार युवाओं को बता रही आतंकवादी, राहुल गांधी ने दोहराई शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए एक पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार अब उस स्थिति में पहुंच गई है, जहां अपने अधिकार, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे छात्रों को ‘आतंकवादी’ कहा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से देश के युवाओं से माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि कि जिनकी विफलताओं के कारण कई पेपर लीक हुए और करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, वही आज छात्रों और उनकी आवाज उठाने वालों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़ी हैं, इसलिए उन्हें इस तरह संबोधित करना उचित नहीं है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार के आलोचकों या विरोध करने वालों के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया हो। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले “पेशेवर आंदोलनकारी” और “परजीवी” कहा गया, सवाल पूछने वालों को “राष्ट्रविरोधी” बताया गया और अब युवाओं को “आतंकवादी” कहा जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार की राजनीति सवाल उठाने वालों को निशाना बनाने पर आधारित है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493